ऐसा तो नहीं था की उसने उससे खूबसूरत लड़की पहले नहीं देखी थी, लेकिन उसके चेहरे में जरूर कुछ ऐसा था जिससे उसकी नज़र उसके चेहरे से हटती ही नहीं थी.लड़की की मासूम भोली और अनोखी हंसी लड़के के दिल को एक अजीब सा सुकून देती थी.वो जब भी हँसती तो उसे वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की लगती.लड़की की हंसी से लड़के के आसपास की पूरी दुनिया खिल उठती थी.लड़का मन ही मन ये दुआ भी करता की लड़की बस ऐसे ही हँसती मुस्कुराती रहे, हमेशा. लड़के और लड़की की प्रेम कहानी भी लड़की की हंसी की तरह ही एकदम अनोखी थी.दोनों अलग अलग देशों में रहते थे.अलग अलग देशों में रहते हुए भी दोनों के बीच एक अटूट रिश्ता था.कभी कभी तो दोनों को ऐसा लगता की दोनों में कुछ भी दूरियां नहीं हैं और दोनों हर पल साथ हैं.ऐसा नहीं की शुरू से ही दोनों में इतनी दूरियां थी.दोनों पहले एक ही शहर में रहते थे.लड़का का वो शहर अपना था, और लड़की कुछ समय के लिए उस अजनबी शहर में रहने आई थी.पता नहीं कैसे दोनों में दोस्ती हो गयी, और दोस्ती हुई भी तो ऐसी की आसपास के लोग लड़के-लड़की की दोस्ती से जल-भून जाते.जब तक लड़का और लड़की एक ही शहर में रहे, तब तक लड़के ने ल...